- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- A Young Man Was Cutting The Copper Pipes Of An AC, People Caught Him.
लुधियाना| फूलांवाला चौक स्थित ग्रेवाल टावर होटल की छत पर लगे सेंट्रल एसी की तांबे की पाइप चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को होटल में मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। अभियुक्त कथित तौर पर रात के वक्त होटल की छत पर पहुंचा था और एसी के आउटडोर यूनिट से जुड़ी ता
पुलिस को दी शिकायत में अमृतपाल सिंह पुत्र कुलवीर सिंह निवासी ग्राम दरगापुर, जिला तरनतारन,ने जानकारी दी कि 7 और 8 नवंबर की दरमियानी रात एक अज्ञात युवक होटल गरेवाल टावर के अंदर चोरी करने के इरादे से दाखिल हुआ था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उन्हें युवक की गतिविधियों के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने साथी भूपिंदर सिंह की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच युवक ने अंधेरे का लाभ उठाया और मौके से भाग गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके पश्चात वह स्वयं होटल की छत पर पड़े सेंट्रल एसी के आउटडोर यूनिट की तांबे की पाइपें काटने वाले व्यक्ति की तलाश करते रहे।
छानबीन और तलाश के बीच उन्हें सूचना मिली कि इस चोरी के प्रयास में नीतीश कुमार भगत पुत्र ब्रह्मदेव भगत निवासी बिहार की भूमिका है, जो फिलहाल फुल्लनवाले चौंक के नजदीक रहता है। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। होटल की छत पर लगे एसी की तांबे की पाइपें कीमती होती हैं और इन्हें काटकर चोरी करने से एसी सिस्टम को भी नुकसान पहुंच सकता है।
इस प्रकरण में वक्त रहते अभियुक्त की गतिविधि सामने आने से चोरी का प्रयास पकड़ में आ गया। थाना सदर पुलिस ने अभियुक्त नीतीश कुमार भगत के खिलाफ बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात प्रकरण की आगे पड़ताल की जा रही है।







