- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Shri Vishwakarma Day Celebrated At Dhar Chowk
धार चौक में कार्यरत दुकानदारों की मार्केट कमेटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा दिवस पर 14वां वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया।
कमेटी के पदाधिकारियों तरसेम सिंह, बलदेव सिंह और प्रमोद कुमार ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें पूर्णाहुति डालकर विश्व शांति और लोगों की समृद्धि हेतु प्रार्थना की गई। इसके बाद विशाल जागरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें भगवान श्री विश्वकर्मा जी का गुणगान किया गया और तत्पश्चात अटूट लंगर लगाया गया। इस अवसर पर बलदेव सिंह, तरसेम सिंह, प्रमोद कुमार, कुलदीप राज, एएसआई राज कुमार, रमेश डलियाल, बंटी, अंकुर, अजय कुमार और बाबा टी स्टॉल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।







