- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Road Accident | Speeding Car Hits Jupiter Scooty; 3 Youths Injured
पठानकोट थाना तारागढ़ के अधीन आते घरोटा मोड़ के पास एक भयानक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। एक अज्ञात तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जुपिटर स्कूटी पर सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों दोस्त गंभीर
नक्की से दीनानगर की ओर जा रहे थे तीनों दोस्त
प्राप्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता एन.एस. कुमार उर्फ सौरव (पुत्र सोम नाथ, निवासी गांव नक्की, थाना तारागढ़) ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 9 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि तकरीबन 12:30 बजे वह अपनी टीवीएस जुपिटर स्कूटी (नंबर PB06AL4363) पर सवार होकर अपने दो दोस्तों रजत कुमार उर्फ अंकु (पुत्र राम लाल) और विशाल कुमार उर्फ शालू (पुत्र सुखदेव राज, दोनों निवासी ग्राम नक्की) के साथ ग्राम नक्की से बर्गर किंग घरोटा मोड़ के मार्ग दीनानगर की तरफ जा रहे थे।
गलत दिशा से आई कार ने मारी टक्कर, अमनदीप चिकित्सालय में भर्ती
शिकायतकर्ता ने जानकारी दी कि जब वे ग्राम की पानी वाली टंकी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक अज्ञात कार बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से बिना हॉर्न बजाए गलत दिशा में आ गई और उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक सड़क किनारे जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। वहीं, उनकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के पश्चात आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर विशाल के भाई हीरा लाल (पुत्र सुखदेव राज) तुरंत वाहन का प्रबंध कर घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों घायलों को इलाज के लिए अमनदीप चिकित्सालय, पठानकोट ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल विशाल और रजत कुमार की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
BNS की नई धाराओं के तहत अज्ञात चालक पर FIR दर्ज
पीड़ित नरेश कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना तारागढ़ में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(a), 125(b) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अज्ञात कार और उसके चालक की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके।







