- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Tribute Paid To The Martyrdom Of Shaheed Kamaljeet Singh
दीपावली की पूर्व संध्या पर सरहदी लोक सेवा समिति जिला पठानकोट की ओर से एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी बीच बीएसएफ की कमलजीत पोस्ट पर पहुंचकर समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद कमलजीत सिंह के स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी ने शहीद की वीरता, साहस और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस घटनास्थल पर समिति के प्रांत सेवा मुख्य बूटा राम महाजन, जिला अध्यक्ष कुलदीप राज, जिला सेवा मुख्य मेजर सिंह पठानिया, जिला सचिव रमेश सिंह, भाजपा जिला महासचिव (एससी मोर्चा) दर्शन कुमार, सरपंच दीप कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रवि सिंह, ब्लॉक सचिव मुकेश कुमार, समिति कार्यकर्ता संजीव शर्मा, रिशु, विश्वनाथ, सुनील कुमार, बीएसएफ के इंजीनियर नारायण दास सहित बीएसएफ के सैनिक मौजूद रहे।







