- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Quiz And Rangoli Competition Organized In Adarsh Modern School
आदर्श मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नरोट मेहरा में दीपावली के उपलक्ष्य में उत्साह के साथ आयोजन आयोजित किया गया। इसी बीच विभिन्न हाउसों के बीच प्रश्नोत्तरी और रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की शुरुआत हाउसों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से हुई। इसमें रामायण, वेदों और सामान्य ज्ञान से जुड़े रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए। विद्यालय के चेयरमैन शिव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के समक्ष प्रश्न प्रस्तुत किए। विभिन्न हाउसों के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने सवालों के सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा और विषयों की समझ का प्रदर्शन किया। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
चेयरमैन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए बताया कि ऐसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की झांकी प्रस्तुत की गई। इसे देखकर विद्यार्थियों और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर प्रिंसिपल आरती मेहरा, प्रवीना, शिक्षक रमनदीप, मुकेश, कान्ता, जीवन ज्योति, अनीता और काजल उपस्थित रहे। नरोट मेहरा में दीपावली के कार्यक्रम में शामिल स्टूडेंट्स और मेहमान।







