गुरदासपुर| थाना धारीवाल और दोरांगला पुलिस ने 19 ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन और दस हजार रुपए की ड्रग मनी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तरजिन्दर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी रायचक्क थाना धारीवाल और करण कुमार उर्फ रिंकू पुत्र बूटा राम निवासी श्रीरामपुर शामिल हैं। थाना धारीवाल के एएसआई रंजीत सिंह ने जफरवाल हाईवे पुल के नीचे से तरजिन्दर सिंह को काबू कर उससे नौ ग्राम 25 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। इसी तरह थाना दोरांगला के एएसआई जसपाल सिंह ने बाबा तखिया गांव गंजा से करण कुमार को काबू करके उससे दस ग्राम हेरोइन और दस हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।