अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विद्यार्थियों ने रणजीत एवेन्यू स्थित दशहरा ग्राउंड में आयोजित स्वदेशी दीपावली मेला 2026 के तहत ‘युवा संवाद- जेन जेड के साथ संवादात्मक सत्र' में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन में दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तरनजीत सिंह संधू समुंदरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिनके साथ विद्यार्थियों ने सीधे संवाद किया। सत्र का प्रमुख उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उद्यमिता को बढ़ावा देना एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका पर चर्चा करना था।

तरनजीत सिंह संधू ने विद्यार्थियों से स्वदेशी उत्पादों के महत्व और नवाचार पर विचार साझा करते हुए कहा कि युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला (जॉब क्रिएटर) बनना चाहिए। आयोजन में जागरण मंच के प्रचारक विनय भी उपस्थित रहे। एजीसी के चेयरमैन अमित शर्मा ने कहा कि उपराज्यपाल जैसे शीर्ष व्यक्तित्व से संवाद विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और नेतृत्व का नवीन दृष्टिकोण प्रदान करता है। विद्यार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने का संकल्प लिया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर