सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने पिंगला घर परिसर में दिवाली का कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मंगिंदर सिंह, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रंगोली बनाई, फूलों से सजावट की और दीपक जलाकर पिंगला घर को सजाया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पोस्टर भी तैयार किए गए, जिन पर आइए, बिना धुएं के सांस लें, पटाखों से बचें, प्रकृति को बचाएं और पर्यावरण अनुकूल वातावरण बनाए रखना हमारा कर्तव्य है” जैसे संदेश लिखे थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पिंगला घर में रहने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और अपनत्व की भावना विकसित करना कहा गया। अवसर पर श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को कंबल, फल और मिठाइयां वितरित कीं। इसके पश्चात उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए और दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







