चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मॉडल डुप्लेक्स मार्केट में चालान की कार्रवाई के बीच दुकानदार से 5 हजार रुपए नकद लेने के इल्जाम में नगर निगम के एमओएच महकमा के इंस्पेक्टर दविंदर सिंह रोहिल्ला के खिलाफ चीफ विजिलेंस ऑफिसर से शिकायत की गई है। राजन किरयाना स्टोर

इसी बीच उन्होंने 5 हजार रुपए नकद लिए और दुकान से जिलेट प्रेस्टो शेविंग रेजर भी उठाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रकम की कोई सरकारी रसीद नहीं दी गई और न ही अधिकृत माध्यम से जुर्माना जमा कराने का विकल्प दिया गया। उनका दावा है कि दो दिन बाद यह राशि पॉल्यूशन महकमा में जमा कराई गई।

रकम लेने की बात स्वीकारने का दावा

विज्ञापनIn-Article Banner

राजन शर्मा के अनुसार, पूछने पर इंस्पेक्टर ने 5 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार की थी। कथित तौर पर उन्होंने सफाई दी कि दुकानदार दुकान पर अकेला था और जुर्माना जमा कराने हेतु विभाग जाने का समय नहीं था। दूसरी ओर, इंस्पेक्टर रोहिल्ला ने अपने खिलाफ साजिश किए जाने की बात कही है।

एमओएच अफसर ने बताई प्रक्रिया

शिकायतकर्ता ने मामला एमओएच अधिकारी डॉ. इंदरदीप कौर के संज्ञान में लाने की बात कही है। उनके अनुसार, अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इंस्पेक्टर को दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से चालान की रकम लेकर महकमा में जमा कराने का अधिकार नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग

राजन शर्मा ने दावा किया कि दुकान के सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड है। उन्होंने विजिलेंस से फुटेज सुरक्षित रखने, चालान व भुगतान रिकॉर्ड और रकम जमा होने के वक्त की जांच कराने की मांग की है। साथ ही अन्य दुकानदारों से नकदी लेने संबंधी शिकायतों की पड़ताल करने और आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। शिकायत की प्रति नगर निगम कमिश्नर को भी भेजी गई है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar