'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को लेकर फगवाड़ा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस (SOE) की पीआईएस (PIS) फुटबॉल अकादमी में मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का कार्यक्रम किया गया। ये मुकाबला स्कूल ऑफ एमिनेंस (बॉयज) और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा और तालमेल का प्रदर्शन करने के साथ-साथ युवाओं को नशों से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया। हॉटस्पॉट इलाकों में लगातार आयोजित होंगे मुकाबले जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेल विभाग द्वारा जिले के ऐसे क्षेत्रों, विशेषकर नशा प्रभावित और संवेदनशील 'हॉटस्पॉट' इलाकों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु विशेष योजना बनाई गई है। इन इलाकों में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
Source: Dianik Bhaskar







