अमृतसर | जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति ने तहसील पुरा स्थित डीएवी रेड क्रॉस स्कूल के विशेष बच्चों के साथ दिवाली मनाई। समिति के प्रधान नैनीश बहल की अगुवाई में आयोजित समागम में 100 बच्चों को मिठाई, मोमबत्तियां, खाने-पीने का सामान और गर्म कपड़े बांटे गए। नैनीश बहल ने कहा कि संस्था सदा समाज सेवा में तत्पर रहती है और इन बच्चों को आगे भी हर संभव मदद दी जाएगी। स्कूल की प्रिंसिपल सिम्मी लूथरा ने समिति और नैनीश बहल का आभार व्यक्त किया।

Source: Dianik Bhaskar