अमृतसर| भारत सरकार के युवा मामले व खेल मंत्रालय के 'माय युवा भारत' द्वारा गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ गारमेंट टेक्नोलॉजी अमृतसर में 'विकसित भारत युवा संवाद-अपनी वोट जानो' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुखवंत कौर की अध्यक्षता में हुए इस समागम का मकसद युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान अधिकार और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। यूथ आइकन पारुल पराशर ने छात्राओं को ‘विकसित भारत@2047' के सपने को साकार करने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रो. सविता बावा और प्रो. प्रियंका ने मतदान के महत्व की जानकारी दी।

Source: Dianik Bhaskar