भास्कर न्यूज | अमृतसर कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘इक्कठी आवाज तां मजबूत पंजाब' थीम के तहत विधानसभा इलाका अमृतसर पूर्वी में मीडिया संवाद आयोजित किया गया। पूर्व सांसद जसबीर सिंह गिल डिंपा ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि सरकार ने पंजाब को भटका दिया है और प्रदेश में क्राइम, नशा और गैंगस्टरवाद लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने अकालियों को नशे का ‘दाता' और आप राज को ‘होम डिलीवरी' का जिम्मेदार ठहराया। डिंपा ने केंद्र पर पंजाब को महंगे टोल, जीएसटी तथा विकास ठेके गुजरातियों को देकर नुकसान पहुंचाने का इल्जाम लगाया। उन्होंने बताया कि पटियाला पेपर लीक जैसे प्रकरण भ्रष्टाचार को दर्शाते हैं।
Source: Dianik Bhaskar







