- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- DAV National Sports Meet: Yuvraj Wins Silver, Raghav Wins Bronze
डीएवी की नेशनल स्पोर्ट्स मीट के तहत अंडर-19 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने दो पदक जीते। 64 से 69 किलोग्राम भारवर्ग में युवराज सहोता ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि 91 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में राघव चोपड़ा को कांस्य मेडल मिला। 64 से 69 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पंजाब के युवराज सहोता का मैच हरियाणा के शौर्य तेवतिया से हुआ।
बाउट नंबर 103 में ब्लू कॉर्नर से उतरे युवराज को रेड कॉर्नर के शौर्य के खिलाफ हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। 91 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में राघव चोपड़ा ने सेमीफाइनल में हिस्सा लिया। बाउट नंबर 96 में उनका सामना हिमाचल राज्य के स्वास्तिक कैथला से हुआ। इस मुकाबले के पश्चात राघव को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान मिला और उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







