- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- BJP District President Salil Kapoor Met Kunwar Vijay Pratap Singh
भारतीय जनता पार्टी के अमृतसर जिलाध्यक्ष सलिल कपूर ने बीते दिनों आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी व विधायक कुंवर जीत प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान जिला जनरल सेक्रेटरी मोहित महाजन और जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुलाकात के बीच दोनों नेताओं के बीच अमृतसर के समस्त विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक हालात और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
सलिल कपूर ने बताया कि कुंवर विजय प्रताप सिंह सुलझे हुए नेता हैं और उनके भाजपा में आने से अमृतसर ही नहीं, बल्कि पूरे रीजन में पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि कुंवर जीत प्रताप सदा जनता की समस्याएं उठाते रहे हैं और भाजपा की विचारधारा भी यही है। वार्ता में अमृतसर में खराब लॉ एंड ऑर्डर, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। इसके अलावा आने वाले चुनावों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पब्लिक जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कुंवर जीत प्रताप सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि वे अमृतसर और पंजाब के विकास हेतु पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी टीम अमृतसर की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने हेतु दिन-रात मेहनत करेगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







