पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस के 55 खिलाड़ियों को दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया।

स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रोत्साहन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.एस. कंग ने सभी विजेता एथलीटों को सम्मानित किया।

विद्यालय के मुताबिक विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग, कराटे, ताइक्वांडो, तीरंदाजी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रतिस्पर्धाओं में प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। डी.ए.वी.सी.एम.सी, नई दिल्ली की ओर से प्रत्येक स्वर्ण पदक विजेता को 5,100 रुपये की नकद राशि दी गई, जिससे कुल 2,80,500 रुपये के नकद पुरस्कार वितरित हुए।

विज्ञापनIn-Article Banner

स्कूल के चेयरपर्सन एम.एफ. फारूखी (एडीजीपी/स्पेशल आर्म्ड पुलिस) और स्कूल की मैनेजर स्वीन पुरी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। यह जानकारी डिंपी मलिक ने साझा की।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar