- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Crime News | Woman Earring Snatching Incident
लुधियाना में झपटमारी की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा प्रकरण में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने दवाई लेने जा रही एक महिला के कानों से सोने की बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए। छीनी गई बालियों का वजन लगभग 6 ग्राम बताया जा रहा है।
महिला के कान फट गए है। खून से लथपथ महिला को तत्काल डाक्टर के पास पहुंचाया गया।
शिकायतकर्ता प्रेम लता निवासी बसंत नगर ने पुलिस को बताया कि 5 नवंबर को दोपहर लगभग 3:40 बजे वह घर से दवाई लेने जा रही थीं। जब वह शिवपुरी झुग्गियां वाली गली में जसिक जैन के मकान के बाहर पहुंचीं तो बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए।
बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर अचानक उनके दोनों कानों पर झपट्टा मारा और सोने की बालियां छीन लीं। इसके पश्चात दोनों अभियुक्त बाइक पर फरार हो गए। बदमाशों के चेहरे छिपाए हुए थे। पुलिस इलाके में पहले भी हुई झपटमारी की वारदातों को चैक कर रही है। झपटमारी का ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर क्षेत्र में लोगों के मोबाइल, चैन या बालियों की झपटमारी होती रहती है।
महिला की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने हेतु जांच कर रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







