पंजाब और चंडीगढ़ में आज (6 नवंबर) को मौसम साफ रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से रात के तापमान में गिरावट का रुख बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश में अधिकत

दिन में गर्मी, रात में ठंडक

नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद पंजाब और चंडीगढ़ में दिन के समय गर्मी बनी हुई है। अनेक शहरों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार दर्ज किया गया। वहीं, रात के तापमान में कमी से सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। पठानकोट और होशियारपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापनIn-Article Banner

10 नवंबर से पहाड़ों पर बदलेगा मौसम

इस वक्त पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर है। हालांकि, 10 और 11 नवंबर को एक नवीन पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी इलाका को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से हिमाचल राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। पंजाब में भी 10 और 11 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। चंडीगढ़ में फिलहाल 11 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

पठानकोट-होशियारपुर सबसे ठंडे

पंजाब में पठानकोट और होशियारपुर सबसे ठंडे रहे। दोनों जिलों में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। बठिंडा में 13.6 और चंडीगढ़ में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। फरीदकोट में पारा 14 डिग्री और गुरदासपुर में 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, अमृतसर में रात का तापमान 15.2, लुधियाना में 15.4 और पटियाला में 15 डिग्री रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री और लुधियाना में 1.8 डिग्री ज्यादा रहा। इसके उलट चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

हवाएं कमजोर होने पर बढ़ सकती है दिक्कत

तेज हवाएं चलने से फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ में प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिली है। हालांकि, हवाओं की रफ्तार कम होने पर प्रदूषण बढ़ने की आशंका है। 8 नवंबर के आसपास हवा की गति कमजोर पड़ सकती है। इससे पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ सकता है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar