अमृतसर| कथूनंगल थाना पुलिस ने खेत से सफेदे के 55 पौधे उखाड़ने, बीच-बचाव करने आई महिला से अभद्रता कर उसके कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकियां देने के इल्जाम में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 6 नवंबर को जगबीर सिंह निवासी चाचोवाली की शिकायत पर कार्रवाई की। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 5 नवंबर सुबह 9:45 बजे पड़ोसी मखतूल सिंह सहित 13 लोगों ने उनके खेत में लगे सफेदे के 55 पौधे उखाड़कर ले गए। विरोध करने पर बीच-बचाव करने आई महिला से अभद्रता की और धमकियां दीं।