- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Crime: BSF Police Arrest Three With Italy Made Beretta Pistol
बीएसएफ (BSF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम बुर्ज के पास गश्त के बीच मोटरसाइकिल सवार तीन संदिग्ध युवकों को काबू कर उनके कब्जे से इटली में बनी बेरेटा (Beretta) पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई श
सूए के पास शक के आधार पर रोका
प्राप्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ की हवेलियां चौकी में तैनात इंस्पेक्टर एस. कोंगसाई की अगुवाई में जवानों और एएसआई करम सिंह के नेतृत्व वाली सराय अमानत खां पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से नाकेबंदी की थी। ग्राम बुर्ज के पास सूए के समीप 169 नंबर इलाका में गश्त के बीच मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई।
पीले रंग के टेप में लिपटा था पैकेट
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पीले रंग की डॉक्टर टेप से लिपटा एक पैकेट बरामद हुआ। पैकेट को खोलने पर उसमें से इटली मेड आधुनिक बेरेटा पिस्तौल मिली।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विश्वजीत सिंह उर्फ अंकल (निवासी वडाली रोड, छेहरटा), हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और जुगलप्रीत सिंह उर्फ जुगल (निवासी बासरके गिल्लां, अमृतसर) के रूप में हुई है।
पुलिस कर रही हथियार के सोर्स की छानबीन
तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सराय अमानत खां की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह विदेशी पिस्तौल कहां से लाए थे और इसे किस वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाना था।







