- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Science Quest 2026 At Bhikiwind School | Students Exhibit Creativity
गुरु नानक देव डीएवी पब्लिक स्कूल, भिखीविंड में 6 नवंबर को वार्षिक 'साइंस क्वेस्ट-2026' का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मेले में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इस साल कार्यक्रम का मुख्य विषय (थीम) ‘जहां जिज्ञासा मिलती है रचनात्मकता से’ रखा गया था। आयोजन का मुख्य मकसद विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाना, तार्किक सोच विकसित करना और उनकी रचनात्मकता को एक नवीन मंच प्रदान करना रहा।
पूरा कार्यक्रम स्कूल की टीचर इंचार्ज नवनीत सिद्धू के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसकी रूपरेखा और सफल संचालन स्कूल के विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। इसी बीच वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक राकेश कुमार, शिरीषा गुप्ता, पूजा कोहली और विज्ञान विभाग के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की तैयारी में विशेष योगदान दिया।
विजेताओं को किया सम्मानित
विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन की ओर से पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यापकों ने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार नवाचार और शोध की भावना से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।







