नगर के बस स्टैंड की बैक साइड रिहायशी इलाके में अवैध रूप से बनाई जा रही पांच दुकानों पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। कहा जा रहा है कि उक्त स्थान पर बिना नक्शा पास करवाए और निगम से जरूरी मंजूरी लिए बिना ही पांच दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। मामले की सूचना मिलने के पश्चात शहर निगम अफसरों ने तत्काल कार्रवाई के आदेश जारी किए। शहर निगम कमिश्नर लवजीत कलसी और सीनियर टाउन प्लानर सुरिंदर सिंह बिंदरा के निर्देशों पर निगम की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बिल्डिंग इंस्पेक्टर अवतार सिंह और हैड ड्राफ्टमैन सतीश मल्होत्रा जेसीबी मशीन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और निर्माणाधीन पांचों दुकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बीच निगम की टीम ने अवैध निर्माण को हटाते हुए स्पष्ट किया कि बिना नक्शा पास करवाए और जरूरी अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता। रिहायशी इलाका में दुकानों का निर्माण करवाने के लिए भी निर्धारित नियमों और बिल्डिंग बायलॉज का पालन करना जरूरी है। शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ निगम की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।