वरिष्ठ आईएएस अफसर विनय बुबालानी ने वीरवार को रूपनगर मंडल के कमिश्नर के रूप में अपना अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है। मिनी सचिवालय पहुंचने पर रूपनगर पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि विनय बुबालानी वर्तमान में पटियाला मंडल के कमिश्नर पद पर तैनात हैं। इसके अलावा वह पंजाब सरकार में राजस्व और पुनर्वास तथा आपदा प्रबंधन महकमा के सचिव की अहम जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन पर रहेगा प्रमुख फोकस

विज्ञापनIn-Article Banner

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों व अफसरों से वार्ता करते हुए कहा कि रूपनगर मंडल के अंतर्गत आते जिलों में पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू कराना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

इस अवसर पर रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, एसएसपी मनिंदर सिंह, सिविल व पुलिस प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने नवागत कमिश्नर का स्वागत किया।

आम जनता को पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त, जवाबदेह और समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। लोगों की शिकायतों और समस्याओं का बिना किसी देरी के प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।" — विनय बुबालानी (आईएएस), कमिश्नर, रूपनगर मंडल

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर