शिवसेना हिंद की मीटिंग में संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मीटिंग में आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। रवि शर्मा ने जानकारी दी कि उन्हें दोबारा राष्ट्रीय कोर कमेटी चेयरमैन और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवि शर्मा ने इस नियुक्ति हेतु संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह पूरी ईमानदारी और मेहनत से उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने बताया कि पठानकोट में संगठन हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहे अनिल तारा को दोबारा राष्ट्रीय उपप्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें संगठन के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं, पंजाब महामंत्री के पद पर कार्य कर रहे बब्बू ठाकुर को भी अब प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

रवि शर्मा ने कहा कि दोनों पदाधिकारी संगठन की नीतियों और मुद्दों को अपनी बात रखने की पूरी स्वतंत्रता के साथ जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले वक्त में अनिल तारा और बब्बू ठाकुर के नेतृत्व में शिवसेना हिंद की पठानकोट टीम की ओर से एक बड़े आयोजन का कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमें संगठन की आगामी रणनीति और विभिन्न मुद्दों को रखा जाएगा।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर