भास्कर न्यूज | अमृतसर लोहारका रोड स्थित वृंदावन ऑरचिड में बालाजी के भक्त महेश शर्मा के सान्निध्य में श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। इस घटनास्थल पर महेश शर्मा ने "गर जोर मेरो चाले, हीरा मोतयां सै नज़र उतार दयूं’ और "म्हारे मन की बात बाबा, के थारे सै छानी है, थाने लाज बचानी है’ जैसे भजन गाकर बालाजी को रिझाया, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर बालाजी का दरबार सजाया गया और फूलों से सजी बाल हनुमान जी की झांकी को पूरे परिसर में घुमाकर लोगों को दर्शन कराए गए। बालाजी को छप्पन भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया, दिव्य ज्योत के दर्शन कराए गए और केक काटा गया। आरती के पश्चात अल्पाहार प्रसाद की व्यवस्था की गई। इससे पहले सुबह बालाजी के श्रीविग्रह का पंचामृत स्नान कराकर पूजा-अर्चना और शृंगार किया गया। इस घटनास्थल पर प्रहलाद शर्मा, नील कंठ, शिवम, संजय खन्ना, विकास अग्रवाल, अजय बाजोरिया, प्रदीप शर्मा, पवन साबू, प्रेम हरलालका, राजेश कुमार, विजय सिंघानिया, ऋषि पोद्दार, अजय कुमार, नरेश पोद्दार, विकास बेरी, धर्मवीर, विनय अग्रवाल, अमित पोद्दार, राजू मित्तल, भरत, सुनील भंडारी, कमल बब्बर, सचिन भारद्वाज और मोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।