जालंधर | श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर शेखां बाजार में भक्तों की ओर से श्री बालाजी महाराज की भव्य चौकी का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के मुख्य सेवादार व विधायक रमन अरोड़ा ने की। उन्होंने मंदिर के पंडितों द्वारा विधि-विधान से ज्योति प्रज्जवलित करके व पूजन कर चौकी की शुरूआत की। भक्तों ने अपनी मधुर वाणी से कदी आवे ना हंकार मैंनूं चरणा च रखियो..., कष्ट हमारे कौन हरेगा तुम न हरोगे तो कौन हरेगा... जैसे भजन सुनाए। अंत में बाबा को 56 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
Source: Dianik Bhaskar







