दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को रमा एकादशी मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी के जयकारों से गूंज उठा। सुबह से ही मंदिर परिसर में दर्शनों हेतु श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। रमा एकादशी के इस विशेष अवसर पर दूर-दूर से आए भक्तों ने ठाकुर जी के स्नान हेतु दूध भेंट किया। मंदिर के विद्वान पंडितों और पुजारियों ने एकत्रित होकर वैदिक मंत्रोच्चारण किया। मंत्रों की पावन गूंज के बीच मंदिर में विराजमान समस्त प्रमुख विग्रहों श्री लक्ष्मी नारायण जी, श्री राधा कृष्ण जी और श्री राम परिवार का दूध से स्नान कराया गया।

दुग्धाभिषेक के पश्चात सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को पवित्र जल से स्वच्छ कर सुंदर, रेशमी वस्त्रों और आभूषणों से सजाया गया। पूजा-अर्चना और विशेष आरती के बाद पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं में पंचामृत महाप्रसाद बांटा गया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar