- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Emphasis On Promoting Practical Technical Education
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग ने पीएम गवर्नमेंट हाई स्कूल, शेखे पिंड के विद्यार्थियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। आयोजन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन और ईसीई महकमा प्रभारी इंजी. मनीष सचदेवा के निर्देशन में कराया गया। कार्यशाला का मकसद विद्यार्थियों को उभरती आधुनिक तकनीकों से परिचित कराते हुए व्यावहारिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना रहा। तकनीकी सत्र की शुरुआत इंजी. मनीष सचदेवा और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर (टीपीओ) इंजी. गगनदीप ने पावरपॉइंट प्रस्तुतियों से की। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) की मूल अवधारणाएं तथा उनके उपयोग बताए गए। प्रस्तुतियों के पश्चात रोबोटिक्स और आईओटी के लाइव प्रदर्शन कराए गए। समापन पर डॉ. जगरूप सिंह ने वैज्ञानिक जिज्ञासा और तकनीकी कौशल विकसित करने पर जोर दिया। प्रिंस मदान, इंजी. प्रीत कंवल, मनिंदर कौर और नम्रता भी उपस्थित रहीं।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







