भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री हनुमान जयंती पर शनिवार को श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में धार्मिक समागम हुआ। देश-विदेश से मंगवाए रंग-बिरंगे और मनमोहक फूलों से पूरे मंदिर प्रांगण को सजाया गया। मंदिर कमेटी की तरफ से सुबह करीब 8 बजे श्री

पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ परंपरा के मुताबिक प्रभु को दही, शक्कर, गंगाजल और देसी घी से स्नान कराया। इसके पश्चात शहर भर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने 1100 किलो दूध प्रभु चरणों में अर्पित किया। पुजारियों ने महाभिषेक का प्रसाद भक्तों में बांटा। इसके बाद ‘श्री राम' नाम अंकित लाल वस्त्र प्रभु को धारण कराए गए और सिर पर पुरातन सोने का मुकुट सजाया गया।

श्रद्धालु प्रभु को अर्पित करने हेतु ताजे गुलाब, फूलों के गुलदस्ते, मोतीचूर के लड्डू, ताजे फल और ड्राई फ्रूट्स लेकर पहुंचे और पुजारियों को भेंट किए। शाम 6 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत संजय सांवरिया और मास्टर नूर ने ‘श्री हनुमान चालीसा' के पाठ से की।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसके बाद भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिस पर देर रात तक भक्त झूमते रहे। इस घटनास्थल पर प्रो. लक्ष्मी कांता चावला, डॉ. राकेश शर्मा, संजीव खन्ना, संजय मेहरा, सोमदत्त शर्मा, शिव कुमार, आशीष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर