डेयरीवाल गौशाला में गौ सेवा संगठन की ओर से अध्यक्ष मनमहेश बिल्ला और वुमेन महिला विंग की अध्यक्ष नीलम सैनी की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। मनमहेश बिल्ला ने बताया कि गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में 17 नवंबर को डेयरीवाल स्थित गौशाला में धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। 17 नवंबर को सुबह 10 बजे गौ पूजन का आयोजन होगा।

धार्मिक आयोजन के बीच महिला मंडली की ओर से सत्संग कर प्रभु का गुणगान किया जाएगा।दोपहर 2 बजे भंडारे का आयोजन होगा। इस घटनास्थल पर चाचा वेद प्रकाश, मनमोहन काला. डॉ. शोभा पराशर, शशिपाल वशिष्ठ, अमृत शर्मा, संगठन के चेयरमैन आनंद प्रकाश, महिला विंग प्रधान नीलम सैनी, महिला चेयरपर्सन सीमा महाजन, गरीब दास, निधि, मुकेश कुमार, राधिका अग्रवाल मौजूद थे।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर