- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Deepotsav | Gauri Shankar Samiti Event | Gurdeep Randhawa Visit
धनतेरस और छोटी दीवाली के पावन और शुभ अवसर पर पठानकोट का पूरा सैली रोड रोशनी में नहाया हुआ नजर आया। सैली रोड स्थित ट्रक यूनियन के सामने गौरी शंकर सेवा समिति द्वारा भव्य तथा मनमोहक दीपोत्सव का कार्यक्रम किया गया। इसी बीच 11 हजार दीयों की लौ और भगवान श्री
इसी बीच समिति की सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं ने दीये प्रज्वलित कर इलाका की सुख समृद्धि की कामना की। आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में जगरूप सिंह सेखवां पहुंचे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में डेरा बाबा नानक से विधायक गुरदीप सिंह रंधावा और अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। समस्त अतिथियों ने वैदिक मंत्रोचार और जय श्री राम के उद्घोष के बीच दीये जलाकर इस पावन धार्मिक समागम का शुभारंभ किया।
11 हजार दीयों से रोशन हुई सैली रोड
सैली रोड पर आयोजित इस दीपोत्सव में जैसे ही शाम ढली, हजारों दीयों की एक साथ जलती रोशनी ने हर तरफ एक अद्भुत और विहंगम दृश्य पैदा कर दिया। समिति के संस्थापक व प्रधान संजीव मल्हण की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का प्रमुख मकसद शहर में धार्मिक आस्था के संचार के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देना था।
दीपावली से ठीक एक दिन पहले धनतेरस और छोटी दीवाली की शाम को अयोजित इस दीपोत्सव को देखने और दीये जलाने हेतु पठानकोट के आम शहरियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विधायक गुरदीप रंधावा ने जताया आभार
विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने आयोजन के बीच मीडिया से बात करते समिति का आभार व्यक्त किया और पठानकोट वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस पावन पर्व पर पठानकोट की जनता का और गौरी शंकर सेवा समिति का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इस शुभ अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित किया।
दिवाली से मनाए जाने वाले इस पवित्र त्योहार पर मैं भगवान श्री राम जी के चरणों में यही प्रार्थना करता हूं कि जिस अपेक्षा और श्रद्धा के साथ पठानकोट वासियों ने यह दिन मनाया है, महाराज सच्चे पातशाह हर वर्ष की तरह उनके परिवारों पर अपना मेहर भरा हाथ रखें और समस्त को सदा चढ़ती उन्नति व अच्छे स्वास्थ्य में रखें।
दूसरी बार मनाया गया दीपोत्सव-संजीव मल्हण
गौरी शंकर सेवा समिति के प्रधान संजीव मल्हण ने दीपोत्सव की पृष्ठभूमि और उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह अयोध्या की पावन धरती पर लाखों दीपक जलाए जाते हैं, उसी तर्ज पर हमारी गौरी शंकर सेवा समिति ने पिछले वर्ष से पठानकोट में यह शुरुआत की थी। संजीव मल्हण ने कहा कि आज इस आयोजन का दूसरा वर्ष है और पठानकोट वासियों में इतना उत्साह है कि हमारे आने से पहले ही लोगों ने मिनटों में हजारों दीपक जलाकर तैयार कर दिए।
यह खुशियों का त्योहार है और हम भगवान राम के पदचिन्हों पर चलते हुए हर साल यह उत्सव मनाते हैं। मल्हण ने कहा कि प्रमुख अतिथियों विधायक गुरदीप रंधावा, जगरूप सेखवां और पठानकोट के समस्त निवासियों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने अपना कीमती वक्त निकालकर इस धनतेरस दीप उत्सव को भव्य बनाया।
समाज को एकता और भाईचारे का संदेश
समागम के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया। कुल मिलाकर पठानकोट की सैली रोड पर आयोजित यह भव्य दीपोत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं रहा, बल्कि इसने संपूर्ण समाज को एकता, सेवा भावना और सामाजिक सौहार्द का एक अटूट संदेश भी दिया।







