फरीदकोट में पंजाब रोडवेज पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने नारेबाजी की।

फरीदकोट में पंजाब रोडवेज पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब के आह्वान पर मंगलवार को प्रदेशभर के बस डिपो के गेट पर गेट रैलियां कर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में फरीदकोट बस स्टैंड पर भी कर्मचारियों ने एकत्रित होकर स

65-70 बैठकों के पश्चात भी समाधान नहीं

विज्ञापनIn-Article Banner

यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के साथ कर्मियों की अब तक 65 से 70 बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन हर बार आश्वासन मिलने के बाद भी मांगों का कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। उन्होंने इल्जाम लगाया कि मुख्यमंत्री की ओर से 26 अक्टूबर को पटियाला में PRTC कर्मियों को विभाग में कॉन्ट्रैक्ट पर रखने हेतु दिए गए ऑफर लेटर भी सिर्फ कागजी कार्रवाई साबित हुए हैं। उनके अनुसार, अभी तक एक भी कर्मी को कॉन्ट्रैक्ट पर नहीं रखा गया।

फरीदकोट में पंजाब रोडवेज पनबस और PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने नारेबाजी की।

31 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में भी नहीं हुआ फैसला

डिपो प्रधान हरजिंदर सिंह और उपप्रधान सुखदीप सिंह ने जानकारी दी कि 29 अक्टूबर को परिवहन मंत्री और पर्सनल विभाग के अफसरों के साथ मीटिंग हुई थी। इसमें दो दिन के भीतर मांगों का समाधान करने और 31 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में सर्विस रूल पास करवाने का भरोसा दिया गया था। हालांकि, इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इल्जाम लगाया कि परिवहन विभाग के अफसर कर्मियों से जुड़े मामलों की फाइलें आगे भेजने में देरी कर रहे हैं।

आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में रखने की मांग

यूनियन नेताओं ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मियों को 14 अगस्त 2026 के एक्ट नंबर 10 के तहत सीधे विभाग के अधीन कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाए। लंबे समय से कार्यरत पनबस कर्मचारियों को सर्विस रूल के मुताबिक नियमित किया जाए। इसके अतिरिक्त संघर्ष के दौरान दर्ज पुलिस केस रद्द करने, बर्खास्त कर्मियों को बहाल करने और नवीन भर्ती वाले कर्मचारियों को भी एक्ट के दायरे में लाने की मांग उठाई गई।

CM और परिवहन मंत्री के आवास घेरेंगे

महासचिव हरदीप सिंह सहित अन्य यूनियन नेताओं ने बताया कि यदि सरकार ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इसी बीच मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के आवास का घेराव भी किया जाएगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर