पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों और लंबे वक्त से लटकती आ रही मुलाजिमों की मांगों को अनदेखा करने के रोष स्वरूप पंजाब स्टेट मनिस्ट्रियल सर्विसज यूनियन द्वारा पंजाब स्तर पर दिए संघर्ष के आह्वान के तहत आज दूसरे दिन भी पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन जिला गुरदासपुर के समस्त सदस्य हड़ताल पर रहे।

कर्मियों की आज दूसरे दिन भी हड़ताल के चलते पूरे जिले में रोजमर्रा के होने वाले कार्यों की एक हजार से अधिक कामों की फाइलें अटक गई है।

यूनियन के नेताओं का कहना है कि पंजाब सहित जिलाभर के सरकारी दफ्तरों में मुलाजिमों द्वारा मुक्मल कलम छोड़ हड़ताल की गई। इसी बीच दफ्तरों में कंप्यूटर बंद रखे और समूह सरकारी कामकाज ठप रहा। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग पूरा महंगाई भत्ता और बकाया राशि देना है।

विज्ञापनIn-Article Banner

पंजाब सरकार द्वारा मुलाजिमों को तीन फीसदी डीए देने संबंधी जारी किए पत्र की निंदा करते बताया कि मुलाजिमों को उनका बनता पूरा महंगाई भत्ता और बकाया राशि देने की बजाए सरकार द्वारा केवल तीन फीसदी डीए देकर मुलाजिमों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा भी पूरा डीए और उसका बकाया देने संबंधी आदेश दिए हैं लेकिन सरकार द्वारा मुलाजिमों के हकों को अनदेखा किया जा रहा है। इस कारण समूह मुलाजिम वर्ग में भारी निराशा और रोष पाया जा रहा है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर