- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Chandigarh Weather Update | Diwali Forecast & Rain Alert
पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जबकि सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है। आज 7 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिवाली पर 8 नवंबर को भी आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान कें
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। अब नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी इलाका को प्रभावित कर सकता है। पंजाब में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
अगले 3 दिन सुबह-रात छा सकता है कोहरा
मौसम महकमा के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पंजाब में कुछ स्थानों पर रात और सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड का अहसास बना रहेगा।
इस सप्ताह रातें रहेंगी ठंडी
इस सप्ताह पंजाब में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। पूर्वी जिलों पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रूपनगर और लुधियाना के साथ उत्तरी जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और नवांशहर में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, बाकी जिलों में दिन का तापमान 30 से 32 डिग्री तक रहने का अनुमान है। पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से ऊपर रह सकता है।
रात के तापमान की बात करें तो उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री और बाकी जिलों में 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में रातें ठंडी रहेंगी।







