गुरदासपुर | सेंट मैरी स्कूल में दिवाली मेला धूमधाम से मनाया गया। सेंट मैरी स्कूल, हैप्पी स्कूल और रॉकफोर्ड लिटिल स्टार स्कूल के अध्यक्ष कंवल बख्शी के नेतृत्व में सेंट मैरी स्कूल में दिवाली मेला बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मेले में छात्र अपने अभिभावकों के साथ बड़े उत्साह से शामिल हुए। मेले में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों हेतु खेले और जीतें के स्टॉल लगाए गए थे। खाने-पीने की चीजों के स्टॉल और घुड़सवारी के स्टॉल मेले का प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में मेले को लेकर काफी उत्साह था। स्कूल के अध्यक्ष कंवल बख्शी और विशेष अतिथि, राजस्थान शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक सागर मल दवाली मेले में उपस्थित थे। सेंट मैरी स्कूल की प्रिंसिपल रानो बख्शी, वाइस प्रिंसिपल काजल टंडन, हैप्पी स्कूल की वाइस प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी, रॉकफोर्ड लिटिल स्टार की हेड मिस्ट्रेस मोनिका कायला और बर्सर जोगिंदर पाल ने बच्चों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्कूल के चेयरमैन कंवल बख्शी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को दिवाली की शुभकामनाएं देते उनके सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।