गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य महकमा की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सिविल अस्पताल बठिंडा सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष जांच कैंप लगाए गए।

सिविल सर्जन डॉ. तपिंदरजोत के दिशा-निर्देशों और जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. सुखजिंदर सिंह गिल की अगुवाई में आयोजित इन कैंपों में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य पड़ताल की। इसी बीच जरूरत के मुताबिक लैब टेस्ट, दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

सिविल सर्जन डॉ. तपिंदरजोत ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर महीने की 9 और 23 तारीख को गर्भवती महिलाओं की विशेष पड़ताल की जाती है।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसका प्रमुख उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मां और होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल करना तथा प्रसव के वक्त आने वाली संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार करना है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर