मतदाताओं के बीच निर्वाचन प्रक्रिया और मतदान के अधिकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु जिले में स्वीप पहल के तहत अनेक जागरूकता आयोजन चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 11 और 12 नवंबर को जिले के समस्त स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों हेतु क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके पश्चात 18 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी।

इस संबंध में स्वीप गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए पठानकोट के एडीसी (सामान्य) अर्शदीप सिंह लुबाना की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में स्वीप के नोडल अधिकारी गुरप्रीत सिंह के अलावा जिला शिक्षा महकमा के अधिकारी, स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्य तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

एडीसी ने बताया कि 11 और 12 नवंबर को स्कूल और कॉलेज स्तर पर होने वाली क्विज प्रतियोगिताओं में छात्रों से निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाताओं के अधिकारों ईवीएम और वीवीपैट के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं के विजेता 17 नवंबर को विधानसभा इलाका स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र स्तर के विजेता 18 नवंबर को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य मकसद युवाओं विशेषकर पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं के बीच उनके मतदान के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

एडीसी ने समस्त स्कूलों और कॉलेजों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित तारीखों के मुताबिक इन प्रतियोगिताओं का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करें उन्होंने आगे बताया कि जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु स्वीप (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) आयोजन के तहत ऐसी गतिविधियां आयोजित करना जारी रखेगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर