- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Anti Drug Awareness Bike Rally | Punjab Against Drugs Campaign
अमृतसर में नशों के खिलाफ जागरूकता फैलाने हेतु 13 नवंबर को विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी। पंजाब सरकार की 'युद्ध नशों के विरुद्ध' मुहिम के तहत 'पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स' के बैनर तले आयोजित इस रैली में करीब 1200 बाइकर्स हिस्सा लेंगे। रैली का शुभारंभ रणजीत
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पल्लवी मिश्रा ने बताया कि रैली का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज बनाने हेतु एकजुट करना है।
नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में होंगी जागरूकता बैठकें
उन्होंने बताया कि रैली से पहले सुबह 9 से 11 बजे तक जिले के नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में जागरूकता बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके पश्चात विभिन्न इलाकों से बाइकर्स दशहरा ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां से रैली रवाना होगी।
इन इलाकों से गुजरेगी रैली
रैली दशहरा ग्राउंड से आरंभ होकर ट्रिलियम मॉल, मजीठा रोड, संत सिंह सुखा सिंह चौक, नॉवेल्टी चौक, क्रिस्टल चौक और भंडारी पुल से गुजरेगी। इसके पश्चात अल्फा वन और तारांवाला पुल से यू-टर्न लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एल्बर्ट रोड और कचहरी चौक होते हुए वापस दशहरा ग्राउंड पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
युवाओं से रैली में हिस्सा लेने की अपील
एडीसी ने युवाओं से रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं और आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।







