- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- CCTV Cameras And Streetlights Will Be Installed In Drug affected Areas To Help Monitor The Activities Of Drug Smugglers.
डीसी डॉ. पल्लवी ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में पुलिस और नागरिक अफसरों के साथ विशेष बैठक की। मीटिंग में उन्होंने जिले में चल रहे नशा विरोधी जागरूकता अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि नशे को जड़ से समाप्त करने हेतु जमीनी स्तर पर प्रयासों को और तेज किया जाए और संवेदनशील, नशा-प्रभावित इलाकों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएं। मीटिंग में पुलिस विभाग, अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम, डीएसपी, स्वास्थ्य महकमा, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों के अफसर मौजूद थे।
डीसी ने कहा कि युवाओं और आम जनता के बीच नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाना सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए जागरूकता गतिविधियों को और तेज किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने का काम तुरंत पूरा किया जाए।
इससे इन इलाकों में निगरानी प्रणाली मजबूत होगी और नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने गांव स्तर पर गठित ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के सदस्यों के साथ नियमित बैठकें करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इन समितियों से लगातार फीडबैक लेने पर जोर दिया।







