- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Man Surrounded And Beaten For Asking To Burst Firecrackers On Roadside
ग्राम विर्क कलां में सड़क के बीच पटाखे फोड़ रहे युवकों को एक तरफ होकर पटाखे चलाने की नसीहत देना व्यक्ति को भारी पड़ गया। इस बात से नाराज युवकों ने उसका रास्ता रोककर घेर लिया और लाठी-डंडों से आक्रमण कर दिया। मारपीट में गुरविंदर सिंह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो अभियुक्त जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।
थाना सदर पुलिस ने चार नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव विर्क कलां निवासी गुरविंदर सिंह ने जानकारी दी कि 9 नवंबर को गांव के कुछ युवक बीच सड़क पर पटाखे चला रहे थे। इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी और हादसे का खतरा भी बना हुआ था। उसने युवकों को पटाखे सड़क से हटकर एक तरफ चलाने हेतु कहा। आरोप है कि इस बात पर युवक भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ ही देर में आरोपियों ने एकजुट होकर उसका रास्ता रोक लिया और हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने गुरविंदर सिंह के बयानों के आधार पर गुरजंट सिंह, गगनदीप सिंह, गुरचरण सिंह और माली कोठी वाला सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। छानबीन अफसर एएसआई वीरपाल कौर के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।







