भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन में दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान महिंदरजीत सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया अपनी पत्नी तान्या बैंस, ज्वाइंट कमिश्नर जालंधर के साथ ग

कथावाचक भाई परमजीत सिंह ने बंदी छोड़ दिवस के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व पर गुरमत विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने संगत को गुरु साहिबानों के दिखाए मार्ग पर चलने तथा गुरु घर के साथ जुड़ने हेतु प्रेरित किया। गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल को फूलों से सजाया गया तथा पूरे गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक रोशनी से जगमगाया गया। प्रधान महिंदरजीत सिंह के अलावा कमेटी सदस्य जसप्रीत सिंह सेठी, कंवलजीत सिंह कोछड़, डॉ. एचएम हूरिया, जोगिंदर सिंह गुंबर, परमिंदर सिंह, कुलतारन सिंह आनंद, एचएस भसीन, एचएस काका, गगनदीप सिंह सेठी, सतिंदर पाल सिंह, पीएस ओबराय, लखबीर सिंह छाबड़ा, डॉ. सतिंदर सिंह बजाज, डॉ. अमनदीप सिंह सहित नगर की कई गणमान्य हस्तियों ने गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी लगवाई और गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। डिप्टी कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर