भास्कर न्यूज | जालंधर यूनाइटेड कंवेसर्स (एनजीओ) की मीटिंग में जसविंदर सिंह को सर्वसम्मति से पुनः दो वर्ष हेतु प्रधान चुना गया। चुनाव में किसी अन्य का नामांकन न होने पर सदस्यों ने उन्हें सम्मानित किया। कोषाध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने पिछले व्यय का ब्योरा दिया। प्रधान जसविंदर सिंह ने निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने और उद्योग के मुद्दे पंजाब सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एनजीओ द्वारा बच्चों की फीस और बाढ़ पीड़ितों की सहायता जैसी सामाजिक गतिविधियों का उल्लेख किया। पैटर्न देशबंधु शर्मा ने गुणवत्ता व नवाचार पर जोर दिया। बैठक में संजीव ढींगरा, पवन तुंगल, बलराज गुप्ता सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
यूनाइटेड कंवेसर्स के दोबारा प्रधान बने जसविंदर सिंह
भास्कर न्यूज | जालंधर यूनाइटेड कंवेसर्स (एनजीओ) की मीटिंग में जसविंदर सिंह को सर्वसम्मति से पुनः दो वर्ष हेतु प्रधान चुना गया। प्रधान जसविंदर सिंह ने निष्ठा से जिम्मेदारी निभाने और उद्योग के मुद्दे पंजाब सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।
EEditor
11 नव॰ 2026, 07:46 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






