- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- BJP Punjab Held A Meeting Regarding 'Samrasata Sankalp Abhiyan Yatra'
जालंधर| श्री गुरु रविदास के प्रकाश पर्व को समर्पित ‘समरसता संकल्प अभियान यात्रा’ को लेकर भाजपा पंजाब ने बैठक में अभियान की तैयारियों तथा संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। भाजपा पंजाब के प्रांत संगठन महामंत्री श्री मंथरी श्रीनिवासुलु तथा प्र
मीटिंग में लोकसभा आईटी इंचार्ज नूपुर भाटिया, पंजाब आईटी को-कन्वीनर प्रदीप भाटिया, आईटी कन्वीनर जालंधर अर्बन अनिल शर्मा, लोकसभा आईटी इंचार्ज फरीदकोट अश्वनी बब्बर, आईटी इंचार्ज जालंधर नॉर्थ विधानसभा अमित दुरेजा एवं आईटी इंचार्ज जालंधर वेस्ट सौरभ गुप्ता मौजूद रहे।
बैठक में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग, डिजिटल प्रचार अभियान को गति देने, संगठनात्मक सूचनाओं के बेहतर प्रसार तथा आईटी टीमों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। मीटिंग में इस बात पर सहमति जताई कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते डिजिटल माध्यमों और आधुनिक तकनीक का प्रभावी इस्तेमाल पार्टी की संगठनात्मक एवं जनसंपर्क गतिविधियों को नवीन मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।







