भास्कर न्यूज | जालंधर नाम देव चौक के पास शनिवार को भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण द्वारा भारत को जानो सवाल मंच और परिवार मिलन कार्यक्रम करवाया जाएगा। आयोजन शाम 7 बजे आरंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनोरंजन कालिया (पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब) एवं मार्गदर्शक के रूप में अनिल कालिया (वरिष्ठ सदस्य, भाविप) उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार परिवार मिलन के दौरान जून से दिसंबर माह तक शादियों की वर्षगांठ मनाने वाले दंपतियों को सम्मानित किया जाएगा। यहां संरक्षक एचएल कोहली, अध्यक्ष चन्द्र शर्मा, सचिव नवीन गोस्वामी, कोषाध्यक्ष केएल अरोड़ा और प्रकल्प मुख्य सर्वेश शर्मा मौजूद रहेंगे।