एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘एपीजे पिनेकल 2026’ का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन अध्यक्ष सुषमा पॉल बर्लिया के मार्गदर्शन और डॉ. नेहा बर्लिया के दूरदर्शी नेतृत्व व अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आईकेजी पीटीयू) के रजिस्ट्रार डॉ. नवदीपक संधू रहे। कार्यक्रम में निर्मल महाजन और डॉ. सुचरिता शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की मुख्य उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। आईकेजी पीटीयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार बंसल ने व्यस्तता की वजह से उपस्थित न हो पाने पर अपना शुभकामना संदेश भेजा। इसी बीच सुषमा पॉल बर्लिया के जीवन व योगदान पर एक प्रेरणादायक वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

डॉ. नेहा बर्लिया ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और रचनात्मकता के संतुलन को आवश्यक कहा। वहीं, डॉ. नवदीपक संधू ने विद्यार्थियों के कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम अनुशासन, टीमवर्क और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देते हैं। समारोह में छात्रों ने कुल 39 गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेडली, ‘अप्सरास’ थीम आधारित फैशन शो और फ्यूजन डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल विजय लिया।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर