एल ब्लॉक के बाहर लगा सीएम भगवंत मान का बोर्ड जिसपर अज्ञात की ओर से कालिख पोती गई है।

नंगल टाउनशिप के एल ब्लॉक के बाहर लगे 'सीएम दी योगशाला' के प्रचार फ्लेक्स बोर्ड पर वीरवार रात अज्ञात लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के योगशाला पोस्टर पर कालिख पोत दी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. संजीव गौतम ने इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा कर

गौरतलब है कि इस स्थान पर प्रतिदिन सुबह 9:15 से 10:15 बजे तक आम जनता को नि:शुल्क योगाभ्यास और प्राणायाम कराया जाता है।

विज्ञापनIn-Article Banner

डा. गौतम बोले- लोकप्रियता से घबराकर की गई शर्मनाक हरकत

घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप नेता डॉ. संजीव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दिन-प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी दलों के कुछ असामाजिक तत्व ऐसी नीच हरकतों पर उतर आए हैं।

प्रदेशभर में तैनात हैं 2,400 योग अध्यापक

डॉ. गौतम ने बताया कि इस जनहितैषी योजना के तहत सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास विश्वविद्यालय के माध्यम से करीब 2,400 योग्य योग शिक्षकों को तैनात किया गया है, जो लोगों को निःशुल्क योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब को हर क्षेत्र में आगे ले जाने और रंगला पंजाब बनाने हेतु दिन-रात प्रयासरत हैं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर