- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- A State of the art Diagnostic Centre Will Be Built At Takht Sahib Complex At A Cost Of Rs 15 Crore: Gurinder Singh
भास्कर न्यूज| अमृतसर हाईकोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार द्वारा तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब बोर्ड को दोबारा बहाल किए जाने के पश्चात उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र के प्रमुख सिख नेता गुरिंदर सिंह बावा ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया है। इसके स
बंदी छोड़ दिवस, दिवाली और गुरतागद्दी दिवस पर बोर्ड के समस्त कर्मचारियों को 50 प्रतिशत वेतन बोनस दिया जाएगा। साथ ही, बोर्ड सूची की सभी विधवाओं, माताओं और बहनों को 1,000 रुपए का दिवाली शगुन मिलेगा। भविष्य में संगत व स्टाफ हेतु आवासीय इमारतें, चिकित्सालय और शिक्षण संस्थान बनाए जाएंगे।
तख्त साहिब कॉम्प्लेक्स में चिकित्सा सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने हेतु 15 करोड़ रुपए की लागत से ‘चार साहिबजादे एमआरआई, सीटी स्कैन और सीआरएम सेंटर' खुलेगा, जहां सबसे कम दरों पर हर प्रकार के टेस्ट होंगे। इसके अलावा एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब, ब्लड टेस्ट और ईसीजी की सुविधा भी होगी।
हैदराबाद के श्रद्धालु महिंदर सिंह सलूजा के सहयोग से 5 करोड़ रुपए की लागत से सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। इस प्लांट से बिजली बिल में होने वाली बचत की पूरी राशि गुरसिख बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगी। बावा ने दुनिया भर की सिख संगत से अपील की है कि वे गुरु घर की सेवा में एकजुट होकर सहयोग दें।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







