- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Chandigarh Kisan Morcha: Farmers Protest India US Trade Deal & Land Pooling
गुरुद्वारा बाबा काहन सिंह जी में आयोजित मीटिंग में जानकारी देते हुए किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्य।
अन्नदाता मजदूर संघर्ष कमेटी की सभरा इकाई की पखवाड़ा बैठक गुरुद्वारा बाबा काहन सिंह जी में हुई। मीटिंग में संगठन के नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान करते हुए सात दिसंबर 2026 को चंडीगढ़ में पक्का मोर्चा लगाने की घोषणा की।
किसान नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध करने के साथ लैंड पूलिंग नीति रद करने और किसानों-मजदूरों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग उठाई।
गरारी वाले बिजली मीटर लगाने की मांग
नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देशों पर पंजाब के मुख्यमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने चिप वाले बिजली मीटरों की जगह गरारी वाले मीटर लगाने और पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता बलवंत सिंह, अवतार सिंह और लखा सिंह ने की। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा, जोन अध्यक्ष जगराज सिंह सभरा, दलजीत सिंह, नछत्तर सिंह और जोन प्रेस सचिव गुरविंदर सिंह सभरा ने भी संबोधित किया।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







