बीबी कौलां जी चैरिटेबल चिकित्सालय की ओर से अमृत वेला कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम भाई गुरइकबाल सिंह और भाई हरविंदर पाल सिंह लिटिल वीर के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें भारी संख्या में संगत ने भाग लिया।

आयोजन के बीच भाई हरविंदर पाल सिंह लिटिल वीर ने गुरबानी कीर्तन और कथा के माध्यम से संगत को प्रेरित किया। उन्होंने संगत को नाम सिमरन और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अमृत वेला में बैठकर गुरबाणी सुनने से मन को शांति मिलती है।

इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी विरासत और सिद्धांतों से जोड़ने में सहायता करते हैं। संगत को सूचना दी कि बीबी कौलां जी भलाई केंद्र में हर वीरवार को शाम 4 से रात 8 बजे तक कीर्तन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इन सेशन्स में गुरइकबाल सिंह और हरविंदर पाल सिंह कथा-कीर्तन करेंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

Source: Dianik Bhaskar