अमृतसर | पंजाब सरकार की ‘साड्डे बुजुर्ग साड्डा मान’ के तहत सीएचसी मानांवाला में वरिष्ठ नागरिकों हेतु विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न गांवों से आए 200 से अधिक बुजुर्गों ने हेल्थ सर्विस का लाभ लिया। सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन और डिस्ट्रिक्ट फैमिली वेलफेयर ऑफिसर डॉ. नीलम भगत ने कैंप का मुआयना किया। डॉ. भारती धवन ने बताया कि सीनियर सिटीजंस को क्वालिटी हेल्थ सर्विस देना प्रायोरिटी है। एनपीएचसीई के तहत बुजुर्गों को फ्री चेकअप, दवाइयां और सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। एसएमओ डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि कैंप की शुरुआत योग सेशन से हुई। इसके पश्चात स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने बीपी, डायबिटीज और कैंसर की स्क्रीनिंग की। इसी बीच आई, ईएनटी और गायनी डॉक्टरों ने भी जांच कर फ्री दवाइयां बांटीं।

Source: Dianik Bhaskar